“सेवा, सहयोग और मानवता के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव।”

सेवा कार्यों की एक सतत यात्रा

सार्वजनिक सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा वर्ष 1997 से जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित लोगों की सहायता के लिए निरंतर विभिन्न सेवा गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद व्यक्ति को केवल सहायता ही नहीं, बल्कि सम्मान, सहयोग और भरोसा भी मिले।

भोजन सेवा

₹10 में जरूरतमंदों एवं मरीजों के परिजनों को भरपेट भोजन।

विशेष भोजन सेवा

त्योहारों और विशेष अवसरों पर विशेष भोजन की व्यवस्था।

रजाई एवं कंबल सेवा

मौसम के अनुसार जरूरतमंदों को रजाई और कंबल उपलब्ध कराना।

जनसहयोग से सेवा

समाज के सहयोग और दान से विभिन्न सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना।

कम लागत आवास सेवा

मरीजों के परिजनों के लिए ₹300 प्रतिदिन में कमरे की सुविधा।

आपातकालीन आर्थिक सहायता

आवश्यकता पड़ने पर PhonePe/डिजिटल माध्यम से तत्काल सहयोग।

संस्था की सेवा यात्रा का विधिवत प्रारंभ 01 अप्रैल 1997 को हुआ। उस समय शासकीय अस्पताल, खरगोन में मरीजों और उनके परिजनों की कठिनाइयों को देखते हुए कुछ सेवाभावी लोगों ने भोजन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया।

इस प्रारंभिक सेवा से जुड़े प्रमुख लोगों में: श्री कैलाश अग्रवाल जी ,  श्री बालकृष्ण महाजन जी, श्री रामचंद्र महाजन जी,  श्री गणपति पारसाई जी, शामिल थे।

 

भोजन प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से ₹2 का कूपन लिया जाता था। इस राशि का उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि प्रतिदिन भोजन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की संख्या का स्पष्ट अनुमान लगाना था, ताकि उसी के अनुसार भोजन तैयार किया जा सके और सेवा व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

धीरे-धीरे यह सेवा नियमित रूप से सफलतापूर्वक संचालित होने लगी और खरगोन नगर के प्रबुद्ध, सेवाभावी, संवेदनशील एवं समाज के प्रति समर्पित लोगों का सहयोग एवं विश्वास संस्था को मिलने लगा।

क्र.सेवा का विवरणअमानत राशि (( सामान वापसी पर पूरा वापस ))भाड़ा / शुल्क
निःशुल्क सेवाएं (Free Services)
1एक इंच (25MM) फोम की गादी या कम्बल — कोई एक नग₹200निःशुल्क
2एक इंच (25MM) फोम की गादी और कम्बल — दोनों₹400निःशुल्क
3एक लिटर का थर्मस (गर्म पानी या दूध) — एक नग₹100निःशुल्क
4300 ML थर्मस (चाय के लिए)₹100निःशुल्क
5वाटर कूलर का ठंडा पानी—निःशुल्क
6सुबह/शाम कूपन पर डब्बे/टिफन में भोजन पैक करना—निःशुल्क
प्रबंधन शुल्क पर सेवाए (Management Fee Services)
7फ़ोन पे पर नगद उपलब्ध—नाम मात्र शुल्क
8भोजन कूपन पर पैकिंग — एल्युमिनियम कंटेनर में—₹10/-
9a55–70 MM गादी फोम + चद्दर या रजाई — कोई एक नग₹300₹20/-
9b55–70 MM गादी फोम + चद्दर या रजाई — कोई दो नग₹500₹40/-
9cरजाई या चद्दर — एक नग₹200₹20/-
10अंकुरित मूंग/मठ — सुबह 9:00 से 9:30 बजे तक—₹10/- एक दोना
भोजन कूपन (Meal Coupons)
11aसुबह 7:30–9:30 कूपन (भोजन 11:30–1:30 बजे मिलेगा)—₹10/-
11bसुबह 9:30 के बाद भोजन कूपन—₹20/-
12aशाम 4:00–5:30 तक खिचड़ी कूपन—₹10/-
12bशाम 5:30 के बाद 7:15 बजे तक खिचड़ी—₹20/-
13विशेष भोजन — त्यौहार / विशेष अवसर पर—उपरोक्त अनुसार
कमरा व्यवस्था (Room Accommodation)
14aकमरा — बिना कूलर (चेक आउट: सुबह 9:30)—₹300/-
14bकमरा — कूलर के साथ (चेक आउट: सुबह 9:30)—₹400/-

महत्वपूर्ण नोट:

  1. अमानत राशि सामान लौटाने पर वापस दी जाएगी।
  2. शुल्क / भाड़ा पहले देना होगा।
  3. कमरे में एडवांस देना होगा।
  4. शर्तें कमरे में लिखी हैं / हाल में लगी हैं।
  5. संस्था के ट्रस्टी को 25% तक डिस्काउंट का अधिकार है।
  6. यह प्राइवेट संस्था है, सरकारी नहीं — सम्मान दें, सम्मान पाएं।
Scroll to Top