हमारा परिचय​

सार्वजनिक सेवा समिति ट्रस्ट, खरगोन एक सामाजिक संस्था है, जो जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित लोगों तक भोजन, आश्रय और सहयोग पहुँचाने के लिए निरंतर सेवा कार्य कर रही है।
यह संस्था समाज में सकारात्मक परिवर्तन, मानवीय संवेदना और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारा विज़न

एक ऐसे संवेदनशील, सहयोगी और मानवीय समाज का निर्माण करना, जहाँ कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा, असहाय या सहायता से वंचित न रहे।
हमारा लक्ष्य है कि सेवा, समर्पण और विश्वास के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सहायता पहुँचाई जाए और आने वाली पीढ़ियों में भी “सेवा ही मानवता है” की भावना को मजबूत किया जाए।

हमारा मिशन

जरूरतमंद लोगों को सहायता, सहयोग और सम्मान प्रदान करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाना।
हम भोजन, स्वास्थ्य, वस्त्र, आवास और अन्य आवश्यक सेवाओं के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने का प्रयास करते हैं।

सार्वजनिक सेवा समिति ट्रस्ट, खरगोन की सेवा यात्रा वर्ष 1997 में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ प्रारंभ हुई। संस्था की स्थापना के पीछे उद्देश्य था कि समाज के ऐसे जरूरतमंद, असहाय और वंचित लोगों तक सहायता पहुँचाई जाए, जिन्हें जीवन की कठिन परिस्थितियों में सहयोग की आवश्यकता होती है।

इस सेवा कार्य की प्रेरणा तत्कालीन श्री रामाकांत जी शर्मा, IT अधिकारी, खरगोन से प्राप्त हुई। संस्था की स्थापना एवं प्रारंभिक संचालन की जिम्मेदारी श्री कैलाश अग्रवाल जी ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाई।

संस्था की सेवा यात्रा का विधिवत प्रारंभ 01 अप्रैल 1997 को हुआ। उस समय शासकीय अस्पताल, खरगोन में मरीजों और उनके परिजनों की कठिनाइयों को देखते हुए कुछ सेवाभावी लोगों ने भोजन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया।

इस प्रारंभिक सेवा से जुड़े प्रमुख लोगों में: श्री कैलाश अग्रवाल जी ,  श्री बालकृष्ण महाजन जी, श्री रामचंद्र महाजन जी,  श्री गणपति पारसाई जी, शामिल थे।

 

श्री बालकृष्ण जी महाजन (बीड़ीवाला परिवार)

अध्यक्ष

श्री अब्बास भाई बोहरा, श्री राजेंद्र जी यादव, श्री प्रकाश जी श्रीमाली

उपाध्यक्ष

श्री कैलाश अग्रवाल जी

सचिव

श्री ललित जी जैन

सह-सचिव

श्री रामचंद्र जी महाजन

कोषाध्यक्ष

भोजन प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से ₹2 का कूपन लिया जाता था। इस राशि का उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि प्रतिदिन भोजन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की संख्या का स्पष्ट अनुमान लगाना था, ताकि उसी के अनुसार भोजन तैयार किया जा सके और सेवा व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

धीरे-धीरे यह सेवा नियमित रूप से सफलतापूर्वक संचालित होने लगी और खरगोन नगर के प्रबुद्ध, सेवाभावी, संवेदनशील एवं समाज के प्रति समर्पित लोगों का सहयोग एवं विश्वास संस्था को मिलने लगा।

सेवा कार्य को अधिक व्यापक एवं व्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से श्री कैलाश अग्रवाल जी द्वारा खरगोन नगर के प्रबुद्ध एवं सेवाभावी नागरिकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संस्था का गठन एवं पंजीयन करने तथा ट्रस्ट के रूप में संस्था को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

संस्था के पंजीयन एवं ट्रस्ट के गठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सर्वसम्मति से श्री कैलाश अग्रवाल जी को सौंपी गई। प्रथम अध्यक्ष के रूप में आदरणीय श्री बालकृष्ण जी महाजन (बीड़ीवाला परिवार) को चुना गया तथा श्री कैलाश अग्रवाल जी को सचिव का दायित्व प्रदान किया गया।

हमारा प्रभाव

25,000+

2025–26 में लाभार्थी

30,000+

2026–27 अनुमानित लाभार्थी

365 Days

निरंतर भोजन सेवा

₹10

भरपेट भोजन

1997

सेवा यात्रा की शुरुआत

Scroll to Top